फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: सामाजिक न्याय को निरंतर धार दे रही कांग्रेस, स्थानीय नेताओं को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Tue, 23 Apr 2024 01:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस निरंतर सामाजिक न्याय के मुद्दे को धार देगी। इसके लिए नेताओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए भी सामाजिक मुद्दों को प्रसारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सामाजिक न्याय के मुद्दे को निरंतर धार देगी। इसके लिए दिल्ली स्थित वार रूम से निरंतर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संदेश दिया जा रहा है, जिससे वे इन मुद्दों को जनता के बीच पहुंचा सकें। वहीं, इसे सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया जा रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने संविधान बचाने, जातीय जनगणना कराने व न्याय का गारंटी के तहत विभिन्न मुद्दों को उठा रही है। राहुल गांधी ने अपनी न्याय यात्रा के दौरान सामाजिक न्याय यात्रा पर विशेष फोकस किया था। यही वजह है कि अब पार्टी ने जातीय जनगणना के साथ ही सामाजिक न्याय को धार देना शुरू कर दिया है। इसके लिए दिल्ली के वार रूम से स्थानीय नेताओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्हें सामाजिक न्याय के मुद्दों के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही उन्हें विमर्श के दौरान पेश किए जाने वाले तथ्यों से भी बताया गया।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले, दादी से लेकर पोते तक 'गरीबी हटाओ' का नारा देकर जनता की आंख में धूल झोंक रहे कांग्रेसी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बृजभूषण शरण सिंह ने तोड़ी चुप्पी: कहा- अब तक टिकट न मिलना पार्टी की रणनीति का हिस्सा, हम भाजपा से बड़े नहीं
विज्ञापन


पार्टी इसे सोशल मीडिया पर भी प्रसारित करेगी। इस बीच किसी भी स्थान पर सामाजिक दृष्टिकोण से जुड़ीं घटनाएं अथवा सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाली घटना होगी तो वहां पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा। मौके पर सभी पक्षों की बात सुनकर सामाजिक सद्भाव का संदेश देगा।

पार्टी के रणनीतिकारों का तर्क है कि मध्य और पूर्वांचल में सामाजिक न्याय के मुद्दों को गरम कर पार्टी लोगों का विश्वास जीत सकती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि कांग्रेस के साथ हर जाति धर्म के लोग हैं। हम जातिवाद और ध्रुवीकरण पर विश्वास नहीं करते हैं। इसलिए पार्टी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए भाईचारा का संदेश देती रहेगी और भाजपा की हर चाल को नाकाम करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें