फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस नेता बोले- जनता भाजपा की हर चाल समझ चुकी है, महंगाई में बदल गया अच्छे दिनों का नारा

Wed, 08 May 2024 12:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव गुरुदीप सप्पल ने कहा कि अब जनता भाजपा की हर चाल समझ चुकी है। उन्होंने 10 साल पहले जो वादे किए थे उनमें से कुछ भी पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव गुरुदीप सप्पल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव गुरुदीप सप्पल ने कहा है कि तीन चरणों के चुनाव में साफ हो गया है कि जनता भाजपा की हर चाल समझ गई है। भाजपा का अच्छे दिन का नारा महंगाई में बदल गया। भाजपा जम्मू में उम्मीदवार नहीं उतार पा रही है।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 साल पहले कहा था कि बेटी बचाओ, अब कहानी मणिपुर तक पहुंच गई है। शहरों में सांस लेना मुश्किल हो गया है। सफाई प्रदूषण चरम पर है। टैक्स अब आतंक का रूप बन गया है।

मोदी ने बुलेट ट्रेन का सपना दिखाया अब उससे चलाना दूभर हो गया है। सब्सिडी खत्म कर दी गई है। हर मोर्चे पर भाजपा सरकार फेल है। देश पर कर्ज चार गुना हो गया है। 2014 से 24 में कुल कर्ज बढ़कर 205 लाख करोड़ हो गया है।
विज्ञापन



कांग्रेस के घोषणा पत्र में लोगों की रुचि बढ़ी है लेकिन मोदी खुद अपने भाषण में भाजपा के मेनिफेस्टो की बात नहीं कर रहे हैं। देश का उत्पादन घट रहा है इसलिए बेरोजगारी चरम पर है।
विज्ञापन


ये बेरोजगार भाजपा का बोरिया बिस्तर बांध देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हर सामान चीन से मंगा रही है। यहां के कारोबार बंद कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें