मीडिया को संबोधित करते कांग्रेस प्रवक्ता।
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने प्रेसवार्ता में कहा कि 10 साल पहले जब मोदी जी वाराणसी आए थे तो कहा था कि मां गंगा ने बुलाया है फिर काशी को क्योटो बनाने का वादा किया था। हजारों लोगों को रोजगार देने की बात कही थी। जनता ने तो अवसर दिया लेकिन 10 साल में कुछ काम नहीं हुआ।
उन्होंने काशी का वीडियो दिखाते हुए कहा कि वहां दूषित पानी आ रहा है। लोगों को आवास नहीं मिला। जलभराव और सीवर की समस्या है। गलियों में सीवर का पानी भरा रहता है। 10 वर्ष में काशी वालों के साथ विश्वासघात किया गया है। गंगा की सफाई का वादा भी झूठा रहा है। कोर्ट ने भी इस पर नाराजगी जताई है। सरकार ने स्वीकारा की 40 फीसदी सीवर का पानी गंगा में जा रहा है।
ये भी पढ़ें - यूपी: 13 सीटों पर कैसे रहे समीकरण, कहां रहा त्रिकोणीय मुकाबला, किन सीटों पर आमने-सामने की लड़ाई?
ये भी पढ़ें - घातक केमिकल के आरोपों से घिरे मसाला उद्योग को 11 हजार करोड़ का नुकसान, यूपी को चार हजार करोड़ का झटका
अभय दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के गोद लिए गांव में नल तो लगा लेकिन पानी नहीं आता है। पानी खरीदकर पीते हैं। गंदा पानी छानकर पीते हैं। डोमरी गांव में लोग पन्नी लगाकर रहते हैं। मनरेगा की मजदूरी मात्र सात रुपए बढ़ाई गई। हम 400 रूपये करेंगे। हजारों करोड़ से कोर्ट बनाया गया था। 10 साल, वाराणसी बेहाल तो आपको तीसरी बार मौका क्यों दे। अन्य लोगों के नामांकन नहीं लिया जा रहा है।
अमेठी के एमएलसी दीपक सिंह पर फर्जी केस दर्ज करा दिया गया है। यह स्मृति ईरानी के कहने पर किया गया है। पार्टी उनके साथ खड़ी है।