फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi in Sultanpur: मुख्यमंत्री योगी बोले- जब भी 400 पार की बात होती है सपा को चक्कर आने लगते हैं

Wed, 22 May 2024 05:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर में कहा कि ये लोकसभा चुनाव रामद्रोही बनाम रामभक्तों का हो गया है। जनता खुद अबकी बार 400 पार का जवाब देती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी अबकी बार 400 पार की बात होती है तो सपा को चक्कर आने लगते हैं। वो पूछते हैं कि इतनी सीटें कहां से आएंगी... तो जनता जवाब देती है कि जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे। जनता जवाब देती है आएंगे तो मोदी ही।

विज्ञापन


उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा वाले पहले तो तय ही नहीं कर पाए कि सुल्तानपुर से किसको प्रत्याशी बनाया जाए। एक बार, दो बार, तीन बार और चार बार टिकट बदला और जब नहीं समझ पाए तो गोरखपुर से ठुकराए गए व्यक्ति को जबरदस्ती थोपने का काम किया है।

ये भी पढ़ें - इस हाईप्रोफाइल सीट पर कांग्रेस-BJP के बीच टक्कर, दांव पर इनकी प्रतिष्ठा; इस विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, पल-पल बनते बिगड़ते रहे सियासी समीकरण; इनकी शोहरत की परीक्षा
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये चुनाव रामभक्त बनाम रामद्रोही का हो गया है। एक तरफ रामभक्त हैं जो कि गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं तो दूसरी तरफ रामद्रोही षडयंत्रों में लगे हुए हैं। ये लोग समाज के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं। देश के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं। इन लोगों ने पहले देश को बांटा। भाषा व क्षेत्र के आधार पर बांटा और अब जातियों को लड़ाने का काम कर रहे हैं लेकिन हमें तो विकसित भारत के लिए एकजुट होकर कमल खिलाने का काम करना है।

उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि हमने मोदी जी के नेतृत्व में बदलते भारत को देखा है। आज का भारत ऐसा भारत है जिसका दुनिया में सम्मान है। आज का भारत आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करता है। कांग्रेस की सरकारों में देश के धार्मिक स्थलों पर आतंकी हमले होते थे और सरकार मौन रहती थी। अब मोदी जी के नेतृत्व में अगर हमारे देश में पटाखा भी फूट जाए तो पाकिस्तान जवाब देता है कि साहब हमारा हाथ नहीं है क्योंकि वो जानता है कि ये नया भारत है ये किसी को छेड़ता नहीं है और अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता भी नहीं है। रसातल से भी ऐसे लोगों को निकाल लेगा और फिर रामनाम सत्य है कि यात्रा भी शुरू करवा देगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें