फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसरगंज : दिग्गजों के गढ़ में चेहरे का इंतजार, बृजभूषण का टिकट तय नहीं, तीन बार दर्ज कर चुके हैं जीत

Mon, 01 Apr 2024 05:26 PM IST
ishwar ashish अमित पांडेय, अमर उजाला, बहराइच

सार

देवीपाटन मंडल की चार में से तीन सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अभी कैसरगंज से टिकट तय नहीं है। यहां से बृज भूषण शरण सिंह भाजपा से सांसद हैं।
 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार दिग्गजों के कब्जे में रहने वाली कैसरगंज सीट पर इस बार क्या चुनावी गणित रहेगा, यह सवाल इस समय हर किसी के मन में चल रहा है। यहां से राजनीतिक दलों के प्रत्याशी के नाम सामने आने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि इस बार ऊंट किस करवट बैठने वाला है।

विज्ञापन


जिले में लोकसभा की दो सीटे हैं। इनमें बहराइच सुरक्षित है। यहां से भाजपा के अक्षयवर लाल गोंड सांसद हैं। इस सीट के दायरे में पांच विधानसभा महसी, सदर, बलहा, मटेरा व नानपारा आती है। इसी तरह दूसरी सामान्य सीट कैसरगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह हैं।

ये भी पढ़ें - यूपी में ‘इंडिया’ मतलब सपा-कांग्रेस... गठबंधन से छिटक रहे हैं एक के बाद एक दल, बढ़ा सकते हैं मुश्किलें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - श्रावस्ती लोकसभा सीट : साइकिल व हाथी के चाल का इंतजार, भाजपा ने शुरु की मोर्चेबंदी


इस सीट से उन्होंने वर्ष 2009, 2014 और 2019 में जीत दर्ज की है। यह लोकसभा क्षेत्र गोंडा और बहराइच दो जिले की पांच विधानसभाओं से मिलकर बना है, जिसमें गोंडा जिले की तीन तरबगंज, कटराबाजार, करनैलगंज और बहराइच की दो पयागपुर और कैसरगंज विधानसभाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


देवीपाटन मंडल की चार लोकसभा सीटों में श्रावस्ती, गोंडा और बहराइच का टिकट भाजपा ने जारी किया है, जबकि कैसरगंज पर अभी तक सस्पेंस  बना हुआ है। इसके इतर विपक्षी गठबंधन व बसपा के समीकरण का भी इंतजार है लेकिन सभी की नजर कैसरगंज पर ही टिकी हुई है। भाजपा की रणनीति पर सपा व बसपा भी मौन साधे हैं।   

बहराइच व कैसरगंज पर रहा दिग्गजों का कब्जा
जिले में बहराइच व कैसरगंज दोनों लोकसभा सीटों पर दिगगजों का कब्जा रहा है। यहां से रफी अहमद किदवई, मौजूदा समय केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केके नायर, शंकुतला नायर, बेनी प्रसाद वर्मा, रूद्रसेन चौधरी, बृजभूषण शरण सिंह, राणा वीर जैसे राजनीतिक दिग्गज सांसद रहे हैं। अब इस बार कैसरगंज पर किसकी रहनुमाई होगी इसको जानने के लिए हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें