गांधी पार्क में डिबेट में मौजूद पक्ष व विपक्ष के नेता।
- फोटो : amar ujala
गोंडा जिले में गांधी पार्क में सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे एक घंटे के पॉलिटिकल डिबेट में गर्मजोशी के साथ पक्ष और विपक्ष ने अपनी बात रखी। लाइव प्रसारण के दौरान भाजपा, सपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपने-अपने तर्क और दावे पेश किये। अमर उजाला की डिजिटल टीम जनता का मन टटोलने के लिए ग्राउंड जीरो पर मौजूद है। टीम ने सोमवार को गोंडा में सत्ता पक्ष व विपक्ष के लोगों का मत जानने की कोशिश की।
भाजपाई खेमे में जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, उपाध्यक्ष संदीप पांडेय व अनुपम प्रकाश मिश्र, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा, जिला मंत्री संदीप पांडेय, मनीष द्विवेदी मौजूद रहे। जबकि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और लोकसभा प्रभारी मनोज यादव, लल्लू यादव, दीपू यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष सगीर खान ने मोर्चा संभाला।
भाजपा ने मोदी की गारंटी, योगी की जीरो टॉलरेंस नीति के साथ-साथ इंडिया गठबंधन की जमकर आलोचना की। इनका जवाब देते हुए गठबंधन के नेताओं ने कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को विफल बताया। इस दौरान दर्शकों और समर्थकों ने भी चर्चा का खूब आनंद लिया।