फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Sangram: गोंडा में चुनावी गुणा-गणित तेज, सीधे मुकाबले की दिख रही तस्वीर

Wed, 24 Apr 2024 12:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

अमर उजाला की डिजिटल टीम ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम में मतदाताओं का रुझान जानने की कोशिश की। इस दौरान कई मतदाता सरकार से संतुष्ट दिखे तो कई ने जमकर सवाल उठाए।
विज्ञापन
सियाराम टी स्टॉल पर चाय पर चर्चा करते समर्थक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा संसदीय सीट पर पांचवें चरण में आगामी बीस मई को मतदान होना है। भाजपा ने मनकापुर राजघराने के वारिस और सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को हैट्रिक की मंशा के साथ चुनावी मैदान में उतारा है। उनके पिता राजा आनंद सिंह सिलसिलेवार यहां के सांसद रह चुके हैं। खांटी समाजवादी परिवार से ताल्लुक रखने वाली युवा श्रेया वर्मा का उनसे मुकाबला है।

विज्ञापन


श्रेया पड़ोसी जिले बाराबंकी के कद्दावर राजनेता और सपा संस्थापक भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री और पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा की पुत्री हैं। इन सबके बीच बसपा ने अभी तक किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। अभी तक भाजपा और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के बीच सीधे मुकाबले की तस्वीर दिख रही है।

अमर उजाला डिजिटल टीम का रथ सत्ता के संग्राम का हाल जानने गोंडा पहुंचा। सुबह मालवीयनगर में स्थित बहुचर्चित सियाराम टी-स्टॉल पहुंचे लोगों से चाय पर चर्चा की। सपा समर्थित प्रधान दुर्गेश यादव ने भाजपा की सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ एंटी-इनकम्बेंसी होने का दावा किया। वहीं युवा समाजसेवी अविनाश सिंह ने राज्य और केंद्र सरकार के कई कामों को बेहतर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें