फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election 2024: पांचवें चरण के लिए 144 प्रत्याशी मैदान में, 20 मई को होगा मतदान

Wed, 08 May 2024 04:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में पांचवे चरण के चुनाव में 14 सीटों पर मतदान होगा जिसके लिए 144 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान 20 मई को होगा।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 14 सीटों और लखनऊ पूर्व विधानसभा उप निर्वाचन के लिए कुल 296 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

विज्ञापन


चार मई को नामांकन पत्रों की जांच में 149 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हो गये। छह मई को नाम वापसी के दिन तीन प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली। अब पांचवें चरण में 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने आकाश आनंद को पद से हटाने पर दिया बयान, बोले- बसपा को एक भी सीट नहीं मिल रही
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आकाश आनंद पर ये थी गाज गिरने की बड़ी वजह! पलट दिया था मायावती का फैसला; उत्तराधिकार से हटाने की पूरी कहानी
विज्ञापन


इन सीटों पर 20 मई को मतदान होना है। इसी तरह लखनऊ पूर्व विधानसभा उप निर्वाचन के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच में 2 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हो गए। अब कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

इसी तरह छठवें चरण की 14 सीटों के लिए भी 296 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 9 मई नाम वापसी की अंतिम तारीख है। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। छठवें चरण में 25 मई को मतदान होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें