उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 14 सीटों और लखनऊ पूर्व विधानसभा उप निर्वाचन के लिए कुल 296 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
चार मई को नामांकन पत्रों की जांच में 149 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हो गये। छह मई को नाम वापसी के दिन तीन प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली। अब पांचवें चरण में 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
इन सीटों पर 20 मई को मतदान होना है। इसी तरह लखनऊ पूर्व विधानसभा उप निर्वाचन के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच में 2 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हो गए। अब कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
इसी तरह छठवें चरण की 14 सीटों के लिए भी 296 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 9 मई नाम वापसी की अंतिम तारीख है। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। छठवें चरण में 25 मई को मतदान होगा।