फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक लोको पायलट को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ जंक्शन पर बने कैब-वे से ड्यूटी पर जा रहे सहायक लोको पायलट को ठेकेदार के कर्मचारियों ने पीट दिया। कर्मचारी पार्किंग टिकट लेने को कह रहे थे, जबकि सहायक लोको पायलट वाहन पर लगा पास दिखा रहा था। सूचना मिलने पर दूसरे लोको पायलट भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकेबाद मामला दर्ज कर चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल केलखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कैब-वे बना है जहां से गुजरने पर पार्किंग चार्ज लगता है। ठेकेदार के कर्मचारी टिकट बना रहे थे कि मवैया की ओर से कैब-वे होकर सहायक लोको पायलट नितिन कुमार आ रहे थे। उन्हें रविवार रात रेल संरक्षा आयुक्त केसाथ स्पेशल ट्रेन से जाना था। वह रात 10 बजे चारबाग पहुंच रहे थे कि कैब-वे कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया। उनके वाहन पर कैब-वे का पास भी लगा था। उन्होंने वाहन में लगा पास दिखाया। बताया कि वह रेलकर्मी हैं और ड्यूटी पर जा रहे हैं। इसके बाद ठेकेदार व कर्मचारी उनसे अभद्रता करने लगे और उनकी गाड़ी गिरा दी। जब नितिन ने आपत्ति जताई तो जमकर पिटाई कर दी।
नितिन का आरोप है कि उनके कान पर घूसे मारे गए हैं, जिससे उन्हें सुनाई देने में दिक्कत हो रही है। मुंह पर लात मारी है, जिससे खून निकला है। मामले को लेकर प्रदर्शन के बाद गिरफ्तारियां की गई हैं। कैब-वे संचालकों की शिकायतें कई बार की जा चुकी हैं लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें