फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने दो को मारी टक्कर, हालत गंभीर, नशे में धुत महिला के कार चलाने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा के राजाजीपुरम में विक्रमादित्य पार्क के पास सोमवार देर रात बेकाबू कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने कार चला रही महिला के नशे में होने की बात कही है। हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, राजाजीपुरम के विक्रमादित्य पार्क के पास अंकुर नर्सिंग होम है। उसके सामने सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनाें गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। एडीसीपी के मुताबिक, हादसे में घायल राजाजीपुरम एफ ब्लॉक निवासी विनीत और राम विहार कॉलोनी का शकील शामिल हैं। दोनों के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं पुलिस ने हादसे में प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार हादसे में प्रयुक्त कार के बारे में जानकारी हासिल कर रहे है।
महिला के कार चलाने से इनकार करती रही पुलिस
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त कार एक महिला चला रही थी। हादसे के बाद महिला कार से बाहर निकली तो वह नशे में धुत लग रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस कार व महिला को थाने लेकर गई। आरोप है कि वहां से महिला को बिना चिकित्सकीय परीक्षण कराए ही छोड़ दिया गया। वहीं कार थाने में खड़ी करवा ली गई। प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा राकेश कुमार के मुताबिक, कार कौन चला रहा था, यह नहीं मालूम है। कार पुलिस के पास है। नंबर के आधार पर जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें