फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो अमिताभ ने जुटा रखी थी अरबों की काली कमाई?

Tue, 28 Jul 2015 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निलंबित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर पर लोकायुक्त जांच का शिकंजा कस गया है। आरटीआई कार्यकर्ता संजय शर्मा की ओर से सोमवार को दाखिल की गई एक और शिकायत के बाद लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा ने अमिताभ ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू किए जाने की सूचना मुख्य सचिव आलोक रंजन को भेज दी है। लोकायुक्त ने अमिताभ को भी नोटिस भेजकर 6 अगस्त तक आरोपों पर सफाई मांगी है।
विज्ञापन


सामाजिक संगठन तहरीर के मुखिया संजय शर्मा ने लोकायुक्त को अमिताभ ठाकुर के खिलाफ 21 जुलाई को दायर परिवाद में उनके परिवार की अघोषित संपत्तियों, नूतन ठाकुर के एक सोसाइटी के सचिव के साथ धोखाधड़ी कर गरीबों की जमीन हड़पने और अमिताभ द्वारा अपनी अधीनस्थ महिला कार्मिकों की जासूसी कराने के साक्ष्य सौंपकर इन्हें भी जांच में शामिल करने का अनुरोध किया है।

संजय के मुताबिक लखनऊ के बख्शी का तालाब तहसील के अपर जिला सहकारी अधिकारी माधव दत्त द्विवेदी की  22 दिसंबर 2008 की एक जांच रिपोर्ट के अनुसार अमिताभ की पत्नी नूतन ठाकुर ने ममता सहकारी गृह निर्माण समिति लिमिटेड लखनऊ के तत्कालीन सचिव के साथ मिलकर दर्जनों व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी करके राजधानी के खरगापुर में 27200 वर्ग फीट का आवासीय प्लॉट खरीदा।
विज्ञापन

सरकार से छिपाया अतिरिक्त भूमि का ब्यौरा

इसी रिपोर्ट के अनुसार नूतन ठाकुर ने नियमों को धता बताकर  कुल 40000 वर्ग फीट जमीन ममता सहकारी गृह निर्माण समिति लिमिटेड से खरीदी है किंतु इस अतिरिक्त भूमि का ब्यौरा आज तक सरकार से छुपाया है। संजय ने जांच रिपोर्ट के 7 पृष्ठों की छायाप्रति लोकायुक्त को दी है।

रीयल एस्टेट में कर रखा है भारी भरकम निवेश
संजय ने यह भी कहा है कि अमिताभ ठाकुर ने अपनी काली कमाई खपाने के लिए अपने परिवार, सगे-संबंधियों और मित्रों के नामों से रीयल एस्टेट में भारी-भरकम निवेश किया है। मूल शिकायत में दी गई 11 संपत्तियों के अलावा अमिताभ की माता माधुरी बाला के नाम से लखनऊ के ग्राम भैंसवारा में गाटा संख्या 816 में 4000 वर्ग फीट और गाटा संख्या 536 ग्राम खरगापुर लखनऊ में 28000  वर्ग फीट के आवासीय प्लॉट खरीदे गए हैं।

संजय ने अमिताभ की माता की दो तथा पत्नी की तीन संपत्तियों के विवरण भी लोकायुक्त को दिए हैं। शिकायत में चार ट्रस्ट और सोसाइटियों का भी जिक्र किया गया है जिससे अमिताभ और नूतन जुड़े हैं।
विज्ञापन

आरोप यह भी

आरोप लगाया गया है कि इनकी संस्थाओं को विदेशों से भी पैसा आता है और ये काले धन को सफेद करने का गोरखधंधा करते हैं। अमिताभ पर गोंडा में कप्तान के पद पर तैनाती के दौरान असलहों के लाइसेंस जारी करने में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।

अपने 25 बिंदुओं वाले 100 पेज के पत्र में संजय ने हिंदू अविभाजित परिवार, आयकर एक्ट, लोकपाल अधिनियम समेत तमाम नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि अमिताभ ठाकुर का यह कथन कि उनका पत्नी नूतन ठाकुर की संपत्तियों से कोई मतलब नहीं है, महज अपने भ्रष्टाचार को छुपाने का प्रयास है।

लोकायुक्त न्यायमूर्ति एन. के. मेहरोत्रा का कहना है ‘अमिताभ ठाकुर के  खिलाफ संजय शर्मा की ओर से एक और शिकायत मिली है। पहले दाखिल की गई शिकायत के साथ इसे भी शामिल करते हुए अमिताभ के खिलाफ परिवाद दर्ज करके  उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। परिवाद दर्ज किए जाने की सूचना मुख्य सचिव को भी भेज दी गई है। अमिताभ को नोटिस जारी करके 6 अगस्त तक जवाब मांगा गया है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें