लोकसभा चुनाव में पहले चरण की आठ लोकसभा सीटों के लिए कुल 201 नामांकन दाखिल किए गए हैं। प्रथम चरण में नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को 155 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। सहारनपुर में 19, कैराना में 25, मुजफ्फरनगर में 45, बिजनौर में 27, नगीना में 18, मुरादाबाद में 19, रामपुर में 23, पीलीभीत में 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मुजफ्फरनगर सीट पर सर्वाधिक 45 प्रत्याशियों और नगीना में सबसे कम 18 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इस चरण में 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि मतदान 19 अप्रैल को होगा।