फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: इंडिया गठबंधन से अलग यूपी की आठ सीटों में लड़ेगी भाकपा, पांच में घोषित हुए प्रत्याशी

Thu, 28 Mar 2024 07:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Lok Sabha elections:इंडिया गठबंधन में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)  यूपी में अलग चुनाव लड़ने जा रही है। इंडिया गठबंधन के साथ उसकी सीट शेयरिंग नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
पार्टी आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया गठबंधन में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) उत्तर प्रदेश में आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इंडिया गठबंधन में सुनवाई न होने पर पार्टी ने बृहस्पतिवार को पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए। तीन अन्य पर जल्द निर्णय होगा। साथ ही दुद्धी विधानसभा उपचुनाव में भी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। हालांकि अन्य सीटों पर वह भाजपा को हराने के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी के राज्य मुख्यालय पर संयुक्त प्रेसवार्ता में यह जानकारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश प्रभारी डॉ. गिरीश व राज्य सचिव अरविन्द राज स्वरूप ने दी। डॉ. गिरीश ने बताया कि पार्टी ने शाहजहांपुर से सुरेश कुमार ''नेताजी'', फैजाबाद से पूर्व आईपीएस अरविंद सेन यादव, लालगंज (आजमगढ़) से गंगा दीन, घोसी से विनोद राय व राबर्ट्सगंज से अशोक कुमार कनौजिया को प्रत्याशी बनाया है।

उन्होंने बताया कि इसी के साथ पार्टी वाराणसी, धौरहरा, बांदा, बलिया व सलेमपुर सीट पर विचार कर रही है। इसमें से किसी तीन पर पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। वहीं पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में दुद्धी से दिनेश कुमार गोंड को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच-सात सीटें गठबंधन में हमें मिलनी चाहिए थीं लेकिन बिना वार्ता के दो पार्टियों ने प्रत्याशी घोषित कर दिए। इसीलिए हमने अपने प्रत्याशी खुद उतारे हैं। हमारा वोटबैंक है और उसका असर भी दिखेगा।
विज्ञापन


अरविंद राज स्वरूप ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल और उसका हर वादा अधूरा रहा है। किसानों को एमएसपी नहीं दी गई। आज आपातकाल जैसी स्थिति है। जो आवाज उठाता है, उसे जेल में डाल दे रहे हैं। देश बहुत गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इलेक्टोरल बांड बहुत बड़ा घोटाला है। देश के संविधान को बदलने के लिए 400 सीटों का लक्ष्य लेकर काम हो रहा है। हमें संविधान को बचाने के लिए लड़ाई लड़नी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें