फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी कल दाखिल करेंगे पर्चा, स्मृति ईरानी अब 11 को करेंगी नामांकन

Tue, 09 Apr 2019 12:13 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार सुबह अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से लोकसभा चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक व राज्यसभा सदस्य एमए खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष गौरीगंज बाजार से जनसमूह के साथ नामांकन करने अमेठी जिला मुख्यालय पर पहुंचेंगे। वे दोपहर 12 बजे अपना पर्चा दाखिल करेंगे। 

वहीं, 11 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी रायबरेली जिला मुख्यालय पर अपना पर्चा दाखिल करेंगी। दोनों नामांकन में कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा समेत सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


एमए खान ने कहा कि यूपी में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहेगा। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र को जनता के साथ धोखा बताया। कहा कि पिछला संकल्प पत्र पूरा किए बिना अगला जारी करना जनता के साथ बेईमानी है।
 
विज्ञापन

अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी अब 11 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। पहले उन्हें 17 अप्रैल को नामांकन करना था। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 17 को अवकाश के चलते यह निर्णय लिया गया। 

शहर में दो किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद होने वाले स्मृति के नामांकन में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा कई मंत्री मौजूद रहेंगे। भाजपा नामांकन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी है। 

पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी के मुताबिक 17 अप्रैल को अवकाश होने के चलते नामांकन तिथि में परिवर्तन करना पड़ा। नामांकन से पहले स्मृति सुल्तानपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हवन-पूजन व बूढ़न मां मंदिर में दर्शन करेंगी। यहां से रोड शो करते हुए स्मृति ईरानी कलेक्ट्रेट जाएंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें