फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाने पर प्रियंका गांधी बोलीं, क्या बकवास है ये

Tue, 30 Apr 2019 04:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गृह मंत्रालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर नोटिस भेजे जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी है। लोगों ने देखा कि वह यहीं पैदा हुए और बड़े हुए। ये सब बकवास है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर एक नोटिस जारी किया है। जिस पर प्रियंका गांधी ने जवाब दिया। प्रियंका गांधी अमेठी के दौरे पर हैं और राहुल के समर्थन के लिए जनसंपर्क कर रही हैं।
 

गृह मंत्रालय ने एक पत्र में कहा कि उसे भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से अर्जी मिली है। उसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ब्रिटेन में 2003 में पंजीकृत कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड के डायरेक्टर्स में शामिल थे। मंत्रालय के अनुसार, स्वामी का कहना है कि ब्रिटिश कंपनी के 10 अक्टूबर, 2005 और 31 अक्टूबर, 2006 को भरे गए वार्षिक टैक्स रिटर्न में गांधी की जन्म तिथि 19 जून, 1970 बताई गई है। उसमें गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया गया है। इसके अलावा 17 फरवरी, 2009 को इस कंपनी की अर्जी में भी आपकी नागरिकता ब्रिटिश बताई गई है। आपसे अनुरोध किया जाता है कि इस संबंध में आप एक सप्ताह के भीतर अपना तथ्यात्मक रूख मंत्रालय के समक्ष स्पष्ट करें।
विज्ञापन

 

दो बार शिकायत

स्वामी ने राहुल की नागरिकता को लेकर सबसे पहले 21 सितंबर 2017 को शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने 29 अप्रैल 2019 को दोबारा पत्र लिखा। पत्र में स्वामी ने राहुल के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया है।
विज्ञापन


अमेठी की जनता से कही ये बातें


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें