हरदोई में मतदान केंद्रों पर लगी लंबी लाइन।
- फोटो : amar ujala
सोमवार को सुबह के वक्त तो मतदान केंद्रों पर खासी गहमागहमी रही लेकिन दोपहर में गर्मी की वजह से मतदान थीमा रहा। शाम को फिर थोड़ी तेजी दिखाई दी। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में वोटरों में ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। प्रमुख दलों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में वोट डलवाने की होड़ लगी रही।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि चौथे चरण में मतदान शुरू होने के बाद 152 ईवीएम व 855 वीवीपैट खराब होने की शिकायतें मिलीं जिन्हें बदलकर मतदान कराया गया। मॉक पोल के दौरान 178 ईवीएम व 350 वीवीपैट बदली गई।
हरदोई में मतदान के लिए ट्राईसाइकिल से पहुंची वृद्घा शांति।
- फोटो : amar ujala