फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किसानों से किया छल, बना दिया चौकीदार, सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया: अखिलेश

Tue, 19 Mar 2019 08:24 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में चारों तरफ निराशा व हताशा है। राज्य सरकार ने अन्नदाता के साथ बड़ा छल किया है। आलू व गन्ना किसान मारे-मारे घूम रहे हैं।
विज्ञापन


कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। रात भर जागकर फसल की रखवाली करता किसान चौकीदार बन गया हैं। अखिलेश ने बयान में कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्ष प्रदेश की जनता के लिए अभिशाप साबित हुए हैं।

विज्ञापन


हर मोर्चे पर राज्य सरकार की नाकामी ही भाजपा की उपलब्धि मानी जा सकती है। भाजपा की केंद्र सरकार ने तो अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। नोटबंदी व जीएसटी ने पूरी अर्थव्यवस्था को ही चौपट कर दिया है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन, सभी सेवाएं अस्त-व्यस्त हैं।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने यूपी डायल 100 और वूमेन पावरलाइन 1090 योजनाओं को बर्बाद कर दिया। नौजवान बेकारी का शिकार हैं। उद्योगधंधे बंद हो रहे हैं। उद्योगपति पलायन कर रहे हैं। युवाओं का भविष्य अंधकारमय है। 

प्रदेश में पूंजी निवेश नहीं हो रहा है। बिजली की एक यूनिट का भी उत्पादन नहीं ह्आ। भाजपा समाज को बांटने और नफरत फैलाने का काम करने से बाज नहीं आ रही है। भाजपा के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें