फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा का खेल बिगाड़ेगी बसपा की चाल... बागी तेवर वाले अपने सांसदों से दूरी, सात उम्मीदवार में से पांच मुस्लिम

Thu, 14 Mar 2024 10:50 AM IST
शाहरुख खान अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बहुजन समाज पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का खेल बिगाड़ सकती है। बसपा ने अभी तक सात प्रत्याशियों का एलान किया है, इसमें पांच प्रत्याशी मुस्लिम हैं। बसपा ने बागी तेवर वाले अपने सांसदों से भी दूरी बना रखी है। नए उम्मीदवारों का एलान कर रही है।
विज्ञापन
lok sabha election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने वाली बसपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। संसद पहुंचने वाले उसके 10 सांसदों में तीन मुस्लिम थे। इस बार बसपा की रणनीति सपा-कांग्रेस गठबंधन को नुकसान पहुंचाने के संकेत दे रही है। 
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी की मुस्लिम बहुल सीटों पर पार्टी ने इसी रणनीति के तहत प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। अब तक घोषित किए गए उसके सात प्रत्याशियों में से पांच मुस्लिम हैं।  हैरानी की बात यह है कि बसपा अपने किसी भी मौजूदा सांसद को टिकट देने के मूड में नहीं दिख रही है। 

फिलहाल पार्टी के साथ अपनी आस्था जताने वाले बिजनौर से सांसद मलूक नागर की जगह विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उनका मुकाबला रालोद के चंदन चौहान से होगा। यानी यहां जाट और गुर्जर मैदान में हैं, कांग्रेस-सपा का प्रत्याशी घोषित होना बाकी है।
विज्ञापन


कांग्रेस के खेमे में जा रहे अमरोहा के सांसद दानिश अली की जगह डॉ. मुजाहिद हुसैन को प्रत्याशी बनाया गया है। सहारनपुर के बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान को कांग्रेस टिकट दे सकती है, लिहाजा बसपा ने माजिद अली को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 

वहीं, पश्चिमी यूपी की मुजफ्फरनगर सीट पर दारा सिंह प्रजापति को बसपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। इसी तरह मुरादाबाद में इरफान सैफी को, तो पीलीभीत में अनीस अहमद खां को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

कन्नौज सीट पर अकील अहमद पट्टा को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट पर भाजपा के सुब्रत पाठक मैदान में हैं, जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी यहां से चुनाव लड़ने की चर्चा है।

सूची जारी नहीं होने से असमंजस
बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर रहे हैं। हालांकि अभी तक पार्टी हाईकमान की ओर से प्रत्याशियों की कोई अधिकृत सूची जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के मुताबिक बसपा सुप्रीमो की ओर से जारी सूची को ही अधिकृत माना जाएगा। सूत्रों के मुताबिक यह सूची आगामी 15 मार्च को जारी होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें