फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में कुल 136 नामांकन, अंतिम दिन हुए 93 पत्र दाखिल : मुख्य निर्वाचन आधिकारी

Tue, 26 Mar 2019 08:18 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के दूसरे चरण में नामांकन का आज अंतिम दिन था। इस चरण में कुल 136 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें आज कुल 93 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आज हुए नामांकन में नगीना (बिजनौर) 5, अमरोहा (अमरोहा) 12, बुलन्दशहर (बुलन्दशहर) 8, अलीगढ़ (अलीगढ़) 14, हाथरस (हाथरस) 6, मथुरा (मथुरा) 17, आगरा सुरक्षित (आगरा) 14 व फतेहपुर सीकरी (आगरा) में 17 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार दूसरे चरण के लिए नगीना में कुल 9 नामांकन पत्र, अमरोहा 15, बुलन्दशहर  13, अलीगढ़ 20, हाथरस 11, मथुरा 25, आगरा सुरक्षित 18 व फतेहपुर सीकरी में कुल 25 नामांकन पत्र प्रत्याशियों ने दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें