फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में गड़बड़ी रोकने के लिए सपा-बसपा ने गुपचुप बनाई रणनीति, नेताओं को दिए ये निर्देश

Tue, 21 May 2019 12:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ मायावती
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की 23 मई को होने वाली काउंटिंग में मतगणना स्थलों पर विपक्ष के स्थानीय नेता जनबल के साथ मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


वहीं वरिष्ठ नेता लखनऊ से लेकर दिल्ली तक चुनाव आयोग से संपर्क करने का काम करेंगे। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर सपा और बसपा ने बड़े ही गुपचुप ढंग से यह रणनीति बनाई है।

विपक्ष को आशंका है कि सत्ताधारी दल परिणाम प्रभावित करने के लिए गड़बड़ियां करवा सकता है। उनका मानना है कि टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल भी भ्रम पैदा करने के लिए प्रसारित कराए गए हैं, ताकि गड़बड़ियां करके मिले परिणामों को भी जायज ठहराया जा सके।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इन्हीं आशंकाओं के मद्देनजर बसपा ने अपने को-ऑर्डिनेटर्स को कहा है कि वे मतगणना के दिन लापरवाही न बरतें। अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहकर जिलों व ब्लॉक के कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहें। कहीं किसी गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल पार्टी हाईकमान को जानकारी दें, ताकि चुनाव आयोग से संपर्क किया जा सके।

विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं को भी दिए गए निर्देश, शिकायत मिलने पर तुरंत जाएंगे आयोग

इसी तरह के निर्देश सपा और रालोद के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी दिए गए हैं। कहा गया है कि जहां वरिष्ठ नेताओं की एक टीम गड़बड़ियों की शिकायत मिलने पर तत्काल आयोग से संपर्क करेगी, वहीं स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता भी पुरजोर विरोध-प्रदर्शन के लिए तैयार रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें