फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया संस्थान को मिली फायर एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोहिया संस्थान के 16 बहुमंजिला भवन में से 15 को फायर एनओसी मिल गई है। दावा है कि यह राजधानी का पहला सरकारी संस्थान है, जिसके अधिकतर भवनों को अग्निशमन विभाग ने एनओसी दी है। केजीएमयू और पीजीआई के अधिकांश भवन अब तक अग्निशमन विभाग के सभी मानकों को पूरा नहीं कर सके हैं। इसी वजह से उन्हें फायर एनओसी नहीं मिल पाई है। केजीएमयू को कई बार नोटिस भी जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन


लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि अग्निशमन विभाग ने निरीक्षण के दौरान जिन कमियों की ओर ध्यान दिलाया, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया गया। विभागीय अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल और समयबद्ध कार्रवाई के चलते अधिकांश भवनों को फायर एनओसी मिल सकी। उन्होंने बताया कि एक भवन को एनओसी नहीं मिली है, उसके लिए भी प्रयास जारी है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द फायर एनओसी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें