फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में कर्मचारियों की हड़ताल से मरीज परेशान, दो फरवरी से पूर्ण कार्य बहिष्कार का एलान

Mon, 28 Jan 2019 05:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के कर्मचारियों ने सोमवार सुबह आठ बजे से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। जिससे बड़ी संख्या में मरीज परेशान रहे।

विज्ञापन

कर्मचारियों ने दो फरवरी से पूर्ण कार्य बहिष्कार पर जाने की चेतावनी दे दी है।

दरअसल, लोहिया अस्पताल और संस्थान का विलय होने जा रहा है जिसमें अस्पताल के पुराने कर्मचारियों की तैनाती में फेरबदल होगा। जिसे लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं और मांगे पूरी न होने पर पूर्ण कार्य बहिष्कार पर भी जाने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि अस्पताल व संस्थान का विलय होने पर पुराने कर्मचारियों को एक साल बाद हटा दिया जाएगा और फिर नए सिरे से उनकी भर्ती होगी। जिसे लेकर कर्मचारी नाराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें