अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सपा एमएलसी रमेश मिश्र को समन किया था लेकिन वह नहीं पहुंचे। उन्होंने विधान परिषद में बैठक होने का हवाला देकर न पहुंच पाने की बात कही। जिस पर ईडी उन्हें फिर से समन करेगी। सपा एमएलसी पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 17 जनवरी को केस दर्ज किया गया था।
दरअसल, हमीरपुर में 2012 से 2016 के बीच हुए अवैध खनन के मामले में सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।
एफआईआर में हमीरपुर की तत्कालीन जिलाधिकारी बी. चंद्रकला समेत उन सभी 11 लोगों को नामजद किया गया था जिनके नाम सीबीआई की एफआईआर में थे।