फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विद्यालय लाला बोझा में अक्सर लटका रहता ताला

Sat, 24 Aug 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। बाढ़ व बरसात के कारण जमुनहा क्षेत्र के विद्यालयों में अक्सर पढ़ाई नहीं हो पा रही है। वहीं त्योहार के अवकाश की वजह से पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित रही। ऐसे में जब मौसम सामान्य है, तब भी शिक्षक विद्यालय में ताला डालकर नदारद हैं। यह है नजारा है जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय लाल बोझा दर्वेश का। इसमें शनिवार को भी ताला लटक रहा था।
विज्ञापन

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि यहां अक्सर अवकाश के एक दिन पूर्व व एक दिन बाद तक ताला नहीं खुलता। कल रविवार का अवकाश है। ऐसे में यह विद्यालय आज बंद है। संभव है कि सोमवार को भी विद्यालय में ताला लटका रहे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ। पूर्व में भी कई बार ऐसा हो चुका है। जब अवकाश के पहले व अवकाश के बाद विद्यालय बंद रहा। ऐसे में शिक्षा ग्रहण करने आने वाले छात्र विद्यालय खुलने का इंतजार कर वापस लौटने को विवश रहते हैं।
इस बारे में बीएसए अजय गुप्ता का कहना है कि यहां मात्र दो महिला शिक्षामित्रों की ही तैनाती है। हल छठ का त्योहार मनाने के लिए शायद विद्यालय न आई हों। बिना पूर्व सूचना विद्यालय बंद करने के संबंध में दोनों से स्प्ष्टीकरण तलब किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें