फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्षेत्रीय नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास।
विज्ञापन
लखनऊ। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के न्यू हैदरगंज-3 और लेबर कॉलोनी वार्डों में विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा की विधायक निधि से बनने वाली सड़कों का वरिष्ठ नागरिक राम नरेश मिश्र, शिवकुमार दीक्षित ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में लखनऊ निरंतर नए विकास के आयाम स्थापित कर रहा है। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और जनहित से जुड़े विकास कार्य भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। पार्षद विनोद यादव, प्रवीण गर्ग, अरविंद मिश्रा, अनिल पांडे, ऋषि शर्मा, नवनीत शर्मा, अनुज शुक्ला, बूथ अध्यक्ष यशपाल सिंह, मनोज सिंह, तेज बहादुर सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें