घड़ियाल पुनर्वास केंद्र पर जानकारी लेते बच्चे।
लखनऊ। कुकरैल स्थित घड़ियाल पुनर्वास केंद्र में बुधवार को विश्व मगरमच्छ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को जलीय जीवन का महत्व समझाया गया। एमिकस स्कूल के बच्चों को सोसाइटी के संस्थापक आदित्य तिवारी ने घड़ियालों और जलीय जीवों के बारे में महत्वपूर्ण व रोचक जानकारियां दीं। रेंज ऑफिसर संजय ने घड़ियालों के संरक्षण के बारे में बताने के साथ हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र में जलीय जीवन के महत्व को भी समझाया। गोमती टास्क फोर्स के युवराज थापा ने कहा कि नदियां और उनमें रहने वाले जीव हमारे जीवन का आधार हैं, इसलिए इनका संरक्षण बेहद जरूरी है। आयोजन में टर्टल सर्वाइवल एलायंस ने सराहनीय भूमिका निभाई।
घड़ियाल पुनर्वास केंद्र पर जानकारी लेते बच्चे।
घड़ियाल पुनर्वास केंद्र पर जानकारी लेते बच्चे।
घड़ियाल पुनर्वास केंद्र पर जानकारी लेते बच्चे।