फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चाय पी रहे बच्चों पर चढ़ा लोडर, एक मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरो (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अतरहर गांव में सोमवार को अचानक स्टार्ट हुआ लोडर चारपाई पर बैठकर चाय पी रहे बच्चों को रौंदते हुए दीवार से टकरा गया। चपेट में आई एक मासूम की जान चली गई, जबकि दो बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। परिजनों का कहना है किसी बच्चे ने लोडर को स्टार्ट कर दिया, जिससे यह घटना हुई।
विज्ञापन

अतरहर गांव में सोमवार की सुबह आठ बजे मुस्ताक के दरवाजे उसका बेटा सद्दाम (5), बेटी की पुत्री अनाया (4), असद (5) चारपाई पर बैठकर चाय पी रहे थे। कुछ बच्चे दरवाजे पर खड़े लोडर में खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बच्चे ने लोडर को स्टार्ट कर दिया। इससे वह चारपाई को तोड़ते हुए दीवार से जा टकराया। अनाया लोडर के चपेट में आ गई। सद्दाम व असद टक्कर से दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने घायल सद्दाम व असद का निजी अस्पताल में इलाज कराया। गंभीर रूप से घायल अनाया को सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अनाया की मौत की खबर लगते ही मां नसरीन, भाई आदिल (11), जैनिब (9), जुनेद (7), असद (5) , नाना मुस्ताक ,मामा सद्दाम सहित सभी परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एक सप्ताह पहले बच्चों को लेकर मायके आई थी नसरीन
लालगंज थाना क्षेत्र के साहबबक्स का पुरवा के मोहम्मद कादिर मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले वह घर से कमाने गया था। एक सप्ताह पूर्व पत्नी नसरीन अपनी पुत्री अनाया, पुत्र आदि, जैनिब, जुनेद, असद के साथ अपने मायके आई थी। अचानक हुई पुत्री अनाया की मौत से वह बेसुध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें