संवाद न्यूज एजेंसीशाहगढ़ (अमेठी)। ब्लॉक के अलग अलग स्थानों पर कुत्तों के हमले में चार मासूम सहित 31 लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी पर टीकाकरण व उपचार करने के बाद दवा देते हुए घर भेजा दिया।
कुत्तों का आतंक शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों ने 31 लोगों को निशाना बनाया। सरैया मजरे शाहगढ़ निवासी उदयराज की ढाई वर्षीय पुत्र रुचि, सेवई हेमगढ़ निवासी अखिलेश का चार वर्षीय पुत्र रुद्र प्रताप, टोपरी निवासी सुरेश का चार वर्षीय पुत्र कपूर, शाहगढ़ निवासी दिलीप का दो वर्षीय पुत्र प्रशांत, डिंगुरे कसरावा निवासी शिवा मिश्रा (13) वर्ष, पूरब गांव निवासी देव सिंह (11) वर्ष, महापुर सेवई हेमगढ़ निवासी सत्यम सिंह (16) वर्ष, कोरारी निवासी शिवा (12) वर्ष घायल हो गए।
इसी तरह अंकित पांडेय, जितेद्र, रामसुमेर, हरिकेश, धर्मवीर, राज नारायण, सचिन, अंजना देवी, नीरज कुमार, पूनम, शमशेर अली, चंद्रकली, सीता देवी, परी, स्वराज सिंह, सलमा बानो, रितिक, आदित्य, आरव, कोमल, राजेंद्र सिंह व विजय कुमार घायल हो गए। सीएचसी में घायलों को एंटीरैबीज की वैक्सीन लगाई गई।