फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोबर नालियों में बहाना पड़ा महंगा, हटाई गईं अवैध डेयरियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
16 पशु किए गए जब्त
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। गोबर नाली में बहाने वाली अवैध डेयरियों पर शनिवार को कार्रवाई की गई। राजाजीपुरम, शिवाजीपुरम व आलमनगर रोड से कई डेयरियों को हटाया गया। वहां से 16 पशुओं को जब्त किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन की ओर से नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। जोन-6 के दुबग्गा रिंग रोड, शिवाजीपुरम, राजाजीपुरम एवं आलमनगर रोड क्षेत्र में स्थित कई अवैध डेयरी संचालकों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान मौके से कुल 13 भैंसें और तीन गाय जब्त की गईं, जिन्हें नगर निगम द्वारा पीजीआई स्थित कांजीहाउस में निरुद्ध किया गया। जुर्माना जमा करने के बगाद ही पशुओं को छोड़ा जाएगा। यह कार्रवाई नागरिकों की ओर से आईजीआरएस पोर्टल पर की गईं शिकायतों के बाद हुई। डेयरी संचालकों पर गोबर को खुले प्लॉटों में फेंकने और नालियों में बहाने के आरोप लगाए गए थे। इससे क्षेत्र में गंदगी, दुर्गंध और जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं, साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें