डॉ. रुचिता चौधरी।
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि की सहायक आचार्य रुचिता चौधरी को पब्लिशिंग पर्सन ऑफ द ईयर सम्मान मिला है। यह सम्मान प्रिंटवीक के विमेन टू वॉच अवॉर्ड्स 2026 में प्रदान किया गया। उन्हें मीडिया शिक्षा, प्रकाशन और डिजिटल शिक्षण सामग्री निर्माण में योगदान के लिए चुना गया। रुचिता ने नौ पुस्तकें लिखी हैं और 50 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित किए हैं। कुलपति अजय तनेजा ने कहा कि यह सम्मान महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक है।