फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIVE: लखनऊ की बड़ी खबरें, पढ़ें एक क्लिक पर

Mon, 23 Dec 2013 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़ियाघर में राजकुमार: इटावा की लॉयन सफारी के लिए गुजरात से आए शेरों का हालचाल लेने पहुंचे मुख्यमंत्री के बच्चे और भाई प्रतीक यादव।
विज्ञापन

समय: शाम 4.50 बजे

हड़ताल: यूनाइटेड फोरम फॉर बैंक यूनियंस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 20 और 21 जनवरी को 48 घंटे की बैंक हड़ताल रहेगी।
समय: शाम 4.10 बजे

खुशखबरी- राजधानी के सभी जूनियर हाईस्कूल तक के विद्यालयों में 10 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया। डीएम अनुराग यादव ने बीएसए व जिला विद्यालय निरीक्षक को जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी सीबीएससी, आईसीएससी, यूपी बोर्ड वाले स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को लागू करवाने को कहा है।
समय- दोपहर 2.30 बजे

दुघर्टना- उतरठिया एलपीजी प्लांट जा रहे डंपर में शार्ट सर्किट से लगी आग, शहीदपथ पर जाम।
समय- सुबह 11.55 बजे

दुघर्टना- बंथरा कस्बे में एक दीवार गिर जाने से पांच लोग घायल।
समय- सुबह 11.30 बजे

दुघर्टना- सरोजनी नगर में एक ट्रक ने मासूम को कुचला। लोगों ने किया बवाल और पथराव।
समय- सुबह 10.30 बजे

शहर में शख्सियत- सोमवार को राजधानी में योग शिक्षकों व कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में योग गुरू रामदेव शामिल हुए।
समय- सुबह 10.30 बजे

प्रदर्शन- रालोद के कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की 111वीं जयंती पर प्रदेश सरकार का जाटों को लुभाने के लिए अवकाश की घोषणा पर विधान सभा के आगे प्रदर्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय- सुबह 9 बजे से

सुसाइड- नाका के बशीरतगंज में एक 33 साल की लड़की ने की आत्महत्या।
समय- रविवार देर रात

क्राइम: रविवार देर रात तस्करी का चार किलो सोना फैजाबाद रोड पर पकड़ा गया। हालांकि, तस्कर गाड़ी छोड़ कर भाग निकले। बताया जा रहा है कि एक-एक किलो के सोने के चार बिस्कुटों की कीमत करीब एक करोड़ 21 लाख रुपये है।
समय: रविवार देर रात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें