फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे हो या मंडे, रोज आएं दफ्तर

Mon, 23 Dec 2013 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
‘संडे हो या मंडे रोज खुलेंगे दफ्तर’ को लेकर चर्चा में रहने वाले शिक्षा विभाग के एक निदेशालय में आजकल माहौल कुछ बदला-बदला सा है।
विज्ञापन


जो मुखिया हमेशा कुर्सी पर बैठा दिखता था, वह आजकल उससे छिटका-छिटका दिखता है।

पहले तो कर्मचारी समझ नहीं पा रहे थे, लेकिन कुछ दिनों बाद यह राज खुला कि इसके पीछे लालबत्ती वाली मैडम हैं।

बताते हैं कि पहले तो साहब ने लालबत्ती वाली मैडम को हल्के में लिया, लेकिन जब मैडम तेवर में आईं तो सकपका गए।

इसलिए मैडम के आने भर की सूचना से साहब इधर-उधर हो लेते हैं।

निदेशालय में आजकल इसको लेकर खूब चर्चाएं हैं, पर कर्मचारियों को इतनी राहत जरूर मिली है कि साहब का सारा ध्यान कर्मचारियों से हट गया है।

अब वे मैडम को मैनेज करने में लगे रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें