विरोध प्रदर्शन: ऑल इंडिया एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स डीलर्स फेडरेशन ने आधार कार्ड सब्सिडी के फैसले का विरोध करते हुए मोर्चा खोल दिया है। फेडरेशन देशभर में छह जनवरी को विरोध प्रदर्शन करेंगे। लखनऊ में यह विरोध प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर होगा।
समय: शाम 5.30 बजे
अतिक्रमण: शनिवार को अमीनाबाद में एक बार फिर अतिक्रमण अभियान चलेगा। इसमें फिर पटरी व्यापारियों के हंगामे की आशंका है। यह जानकारी नगर निगम की ओर से जारी की गई है।
समय: शाम 5.20 बजे
मांग: उत्तर प्रदेश साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने सूबे में विज्ञान के विकास के लिए केंद्र सरकार से इस साल छह गुना बजट मांगा है। विभाग का कहना है कि पिछले चार साल से बजट में कोई भी वृद्घि नहीं हुई है।
समय: शाम 4 बजे
झड़प- सरोजनीनगर थानाक्षेत्र में अमौसी एयरपोर्ट की दीवार बनने के विरोध में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पथराव भी होने की खबर आ रही है। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए।
समय- 1 बजे
घटना- सनराइज अपार्टमेंट का काम एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। कंपनी ने मुआवजे बढ़ाए जाने की मांग को छोड़कर बाकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
समय- दोपहर 12-1 के बीच
फैसला- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आदेश दिया है कि यूपी में आम के पेड़ की कटाई नहीं होगी।
समय- सुबह 11 बजे