फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 21 करोड़ की शराब और 32 करोड़ की अवैध ड्रग सीज, पहले चरण के लिए 317 सर्विलांस टीमें तैनात

Thu, 28 Mar 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में पहले चरण के मतदान से पहले 21 करोड़ की शराब और 32 करोड़ की अवैध ड्रग सीज की गई है। वहीं, पहले चरण के मतदान के लिए 317 स्टैटिक सर्विलांस टीमें तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को बताया कि आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा एक मार्च से 26 मार्च तक कुल 85.90 करोड़ की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं, मुफ्त उपहार व नकदी आदि जब्त किए जा चुके हैं। इसमें 21.32 करोड़ की शराब और 32.05 करोड़ की ड्रग शामिल है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए अब तक सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से 40,50,070 प्रचार-प्रसार सामग्री हटाई गईं। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 2,71,749, पोस्टर के 11,44,518 , बैनर के 7,17,127 एवं अन्य 3,39,342 मामलों में कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार निजी स्थानों में से वाल राइटिंग के 2,00,339, पोस्टर के 7,25,892, बैनर के 4,19,126 एवं अन्य 2,31,977 मामलों में कार्यवाही की गई। अब तक वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग के 416 मामलों में तथा लाउडस्पीकर एक्ट के उल्लंघन के 884 मामलों में कार्यवाही की गई। बिना अनुमति के सभा व भाषण करने, मतदाताओं को प्रलोभन देने, नकदी बांटने एवं अन्य मामलों में 17 एफआईआर एवं एक एनसीआर सहित कुल 18 प्रकरण दर्ज किये गये हैं।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सघन जांच के लिए 513 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट तथा 1845 चेक पोस्ट राज्य के भीतर बने हैं। पुलिस ने 26 मार्च तक 4,00,796 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये हैं। इसके अलावा आपराधिक व्यक्तियों के 298 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए गए हैं। 3,749 लाइसेंसी शस्त्र निरस्त कर जमा कराए गए हैं। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाले 373 केंद्रों पर छापे मारे, 54 केंद्रों को सीज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें