फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर ऐसा न किया तो लगेगा दोगुना बिजली का बिल

Thu, 07 Jan 2016 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं को मीटर न लगवाना अब बहुत महंगा पड़ेगा। 20 जनवरी तक जो उपभोक्ता मीटर नहीं लगवाएंगे उन्हें डायरेक्ट सप्लाई के तय यूनिट से दोगुने का असेसमेंट बिजली बिल भरना पड़ेगा।
विज्ञापन


मीटर न लगवाने वाले उपभोक्ताओं को इंजीनियरों ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। मुख्य अभियंता सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि मीटर लगाने का विरोध सबसे ज्यादा ग्रामीण अंचल के उपभोक्ता कर रहे हैं।

इनके यहां मीटर लगाने जाने वाले दस्ते से अभद्रता कर उन्हें खदेड़ दिया जाता है। जबकि विद्युत नियामक आयोग के आदेश पर मीटर लगाने का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि मीटर लगाने का विरोध करने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन


बुधवार से इन्हें नोटिस जारी करने का काम शुरू हो गया है। जो उपभोक्ता 20 जनवरी तक मीटर नहीं लगवाएंगे उनका बिजली बिल 230 यूनिट प्रति किलोवाट के रेट से बनेगा।

यदि आपसे कोई मीटर लगवाने के नाम पर घूस मांगता है तो मुख्य अभियंता लेसा सुधीर कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 9415901286 पर मीटर लगवाने के नाम पर घूस मांगने एवं अभद्रता करने की शिकायत करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें