फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ, तीन ग्रामीणों समेत 17 मवेशियों को बना चुका था निवाला

Sun, 26 Aug 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच के निशानगाड़ा रेंज के 6 गांवो में बीते दो माह से उत्पात मचा रहा तेंदुआ रविवार भोर में राजेन्द्र सिंह पुरवा गांव में प्राथमिक विद्यालय के निकट लगे पिंजरे में कैद हो गया। सूचना पाकर वन अधिकारियों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कैद तेंदुए के पिंजरे में उछलकूद से पिंजरा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। किसी तरह तेंदुए को काबू में कर दूसरे पिंजरें में स्थानांतरित कर रेंज कार्यालय ले जाया गया है। रेस्क्यू आपरेशन सात घंटे चला। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कैद हुए आदमखोर तेंदुए को भी सहारनपुर के शिवालिक वन प्रभाग ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट क्षेत्र में दो माह से तेंदुआ का आतंक था। तेंदुआ जंगल से बाहर निकलकर ग्रामीणों पर हमले करने के साथ मवेशियों को भी निवाला बना रहा था दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण तेंदुए का निवाला बन चुके हैं। जबकि 17 मवेशी निवाला बने हैं। बीते सप्ताह युवती पर हमले के बाद ग्रामीण उग्र हो गए थे। वन विभाग की टीम को भी खदेड़ लिया था। इसके बाद वन विभाग हरकत में आया। क्षेत्र में दो पिंजरें लगाए गए।

गुलरा गांव के निकट लगे पिंजरे में चार दिन पूर्व एक तेंदुआ फंसा था। जबकि राजेंद्र सिंह पुरवा गांव के निकट प्राथमिक विद्यालय के पास स्थापित पिंजरे में रविवार भोर में शिकार की तलाश में गांव पहुंचा तेंदुआ पिंजरे में फंस गया।
विज्ञापन


शिवालिक के जंगल में छोड़ा जाएगा तेंदुआ
कतर्नियाघाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पियूष श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण सुजौली के पशु चिकित्साधिकारी डा अमरनाथ कटियार की अगुवाई में तीन डाक्टरों के पैनल ने किया है। तेंदुआ कुछ अस्वस्थ है। स्वस्थ होने के बाद उसे सहारनपुर के शिवालिक वन प्रभाग के जंगलों में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें