फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में तेंदुए की दहशत, अब किया बछिया का शिकार, नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

Sat, 30 May 2020 02:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हिंसक वन्यजीव के मिले पगमार्क, नहीं पहुंची वन विभाग की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

माल क्षेत्र में कई दिनों से आतंक का पर्याय बने तेंदुए ने अब एक बछिया को अपना शिकार बनाया है। बछिया के शव के साथ ही तेंदुए के पगमार्क मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। इसके बावजूद वन विभाग सक्रियता नहीं दिखा रहा है। क्षेत्र के पिपरी गड़ेरियन पुरवा गांव निवासी होरीलाल परिवार सहित अपने बाग में रहता है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार भोर में अचानक तेंदुए ने उनकी बछिया पर हमला बोल दिया। इससे अन्य मवेशियों में भगदड़ मच गई। इसी बीच होरीलाल की नींद खुल गई। होरीलाल के मुताबिक तेंदुआ बछिया को बगल में स्थित लल्लू की बाग में खींच ले गया। उसने शोर मचाया तो कुछ बागबान व ग्रामीण आ गए। इससे तेंदुआ भाग निकला। तेंदुए के हमले से घायल बछिया ने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस को दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में भय के साथ गुस्सा भी है। करीब एक माह पहले मडवना पंचायत के मजरे अटरिया में गोमती नदी के किनारे झाड़ियों में किसी हिंसक वन्यजीव की गुर्राहट व आसपास मवेशियों, बंदरों व कुत्तों के अवशेष दिखे थे। इलाके की बागों में मवेशियों के अवशेष व पगमार्क की पड़ताल के बाद वन रेंज अधिकारी देवेश प्रांजलि ने तेंदुवा या उससे बड़े हिंसक जीव होने की पुष्टि की थी। इसके बाद भी विभाग के अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसक वन्यजीव खोजती रही वन विभाग की टीम

आंधी बार गांव के पास कॉम्बिंग करती टीम - फोटो : amar ujala
बख्शी का तालाब के मदारीपुर गांव में तेंदुआ जैसा हिंसक वन्य जीव देखे जाने की सूचना के बाद गुरुवार रात डिप्टी रेंजर वन विभाग ब्रजमोहन व वनरक्षक मुबारक अली के नेतृत्व में टीम रातभर आंधी बार व आसपास वन्यजीव को तलाशती रही, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। वनरक्षक ने बताया कि टीम लगातार नजर बनाए है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें