फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गए ये भाई-बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बहराइच जिले में संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत चहलवा कुरकुरी गांव में शुक्रवार की देर शाम को घर के सामने खेल रहे एक बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। कुछ दूरी पर मौजूद बालक के भाई और बहन ने पीछा कर तेंदुए से मुकाबला कर किसी तरह छोटे भाई को छुड़ाया।
विज्ञापन


हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत चहलवा कुरकुरी गांव जंगल से सटा हुआ है।

गांव निवासी बालाजी का बेटा नीरज (7) शुक्रवार शाम 7:30 बजे के आसपास द्वार पर खेल रहा था। इसी दौरान जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने झपट्टा मारकर नीरज को जबड़े में दबोच लिया। चीख सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद बड़े भाई धन्नू (15) और बहन रानी (10) ने शोर मचाते हुए तेंदुए का पीछा किया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद छड़ी से तेंदुए को पीटने की कोशिश की। इसी दौरान शोर सुनकर अन्य लोग भी दौड़ पड़े। तब किसी तरह तेंदुए के जबड़े से नीरज को बचाया जा सका है। हमले में नीरज का बांया पैर तेंदुआ बुरी तरह से चबा गया है। कंधे पर भी जख्म हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

घर के सामने खेलते समय किया था हमला

सूचना पाकर वन रक्षक पवन शुक्ला दलबल के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने जख्मी नीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया है। हालत नाजुक बताई जा रही है। डीएफओ आशीष तिवारी ने बताया कि तेंदुए के हमले में घायल बालक का इलाज कराया जा रहा है। मुआवजा दिया जाएगा।

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत गंगापुर सायफन के निकट गंगापुर निवासी लालकिशुन के मवेशी घास चरने गए थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे बैठे तेंदुए ने बछिया पर हमला कर दिया।

चरवाहों ने देखकर शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़े। किसी तरह बछिया को छुड़ाया गया, लेकिन वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया।

ग्रामीणों ने काफी हांका लगाया, लेकिन वह खेत से नहीं निकला। सूचना रेंज कार्यालय दी गई है। जख्मी मवेशी को पशु अस्पताल ले जाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें