एक शादी समारोह में नशे में धुत एक लेखपाल विपिन मौर्या ने न सिर्फ डॉसरों के साथ डांस किया, बल्कि पैसे भी उड़ाए। लेखपाल तहसील में तैनात एक बाबू के घर हुए कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गया था। करीब एक पखवारे के बाद बुधवार को इसका वीडियो वायरल हुआ तो तहसील में तैनात अफसरों में हड़कंप मच गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर प्रदीप वर्मा ने लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए।
सदर तहसील क्षेत्र के बरखापुर में तैनात लेखपाल विपिन मौर्य करीब एक पखवारा पहले तहसील में तैनात मुंशी के घर गदियानी मजरे कसेहटी गया था। यहां पर शादी समारोह में डॉसरों का नाचगाना भी था। लेखपाल ने नशे में धुत होकर डांसरों के साथ ठुमके लगाए और जमकर रुपये उड़ाए। इसी बीच किसी ने लेखपाल का वीडियो बना लिया।