चकबंदी लेखपाल भर्ती के लिए आए आवेदनों ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की चुनौती बढ़ा दी है। गठन के साल भर के भीतर ही आयोग को सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा करानी है।
आयोग ने चकबंदी लेखपाल के रिक्त 2831 पदों के लिए विज्ञापन निकाला था। ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की समयसीमा बीतने के बाद आवेदकों की अंतिम संख्या सामने आ गई है। इस पद के लिए 26,29,920 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि इस पद की योग्यता जरूर इंटरमीडिएट है लेकिन आवेदन करने वालों में बीएड, एमएड, पीएचडी, एमबीए, बीटेक, एलएलबी जैसे प्रोफेशनल डिग्री धारक भी शामिल हैं।