फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग के लिए 'बवाल' बनी लेखपालों की भर्ती

Sat, 06 Jun 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चकबंदी लेखपाल भर्ती के लिए आए आवेदनों ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की चुनौती बढ़ा दी है। गठन के साल भर के भीतर ही आयोग को सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा करानी है।
विज्ञापन


आयोग ने चकबंदी लेखपाल के रिक्त 2831 पदों के लिए विज्ञापन निकाला था। ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की समयसीमा बीतने के बाद आवेदकों की अंतिम संख्या सामने आ गई है। इस पद के लिए 26,29,920 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि इस पद की योग्यता जरूर इंटरमीडिएट है लेकिन आवेदन करने वालों में बीएड, एमएड, पीएचडी, एमबीए, बीटेक, एलएलबी जैसे प्रोफेशनल डिग्री धारक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

30 लाख सिपाहियों की भर्ती के लिए 22 लाख आवेदन

वह बताते हैं कि राज्य लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा को लेकर जिस तरह से विवाद सामने आ रहे हैं, ऐसी स्थिति में इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की परीक्षा कराना आयोग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि इसी सरकार ने करीब 30 हजार सिपाहियों की भर्ती का विज्ञापन निकाला था। उसमें करीब 22 लाख आवेदन आए थे।

सूबे में 26 लाख से ज्यादा आवेदकों वाली यह पहली भर्ती परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि आयोग ने परीक्षा कराने की योजना पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें