फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पैमाइश के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने इस तरह किया ट्रैप

Fri, 13 Dec 2024 08:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एक लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। ये रुपये उसने पैमाइश के नाम पर मांगे थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार लेखपाल राजू सोनी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के विभूतिखंड के रहने वाले एक प्राइवेट कंपनी अधिकारी की चिनहट कमता स्थित जमीन की पैमाइश के नाम पर सदर तहसील में तैनात लेखपाल को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


विभूतिखंड के विराजखंड इलाके में एक प्राइवेट कंपनी अधिकारी रहते हैं। उनकी चिनहट के कमता इलाके में लगभग एक करोड़ रुपये कीमत की जमीन है। वह उक्त जमीन पर निर्माण करवाना चाह रहे थे। जमीन की पैमाइश के लिए उन्होंने सदर तहसील में तैनात लेखपाल राजू सोनी से संपर्क किया। राजू ने पैमाइश और रिपोर्ट लगाने के एवज में उसने 8 लाख रुपये की मांग की थी। सारे पेपर पूरे होने के बावजूद भी रुपये की मांग होने पर पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने अधिवक्ता को दी।

ये भी पढ़ें - महाकुंभ की तैयारी: डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण, बोले- छह हजार बेडों की व्यवस्था की गई
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उपासना स्थल कानून: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर संघ ने तोड़ी चुप्पी, जानें - क्या बातें कही


अधिवक्ता ने पीड़ित को लेखपाल के रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से करने की सलाह दी। पीड़ित ने शिकायत एंटी करप्शन से की। इस पर एंटी करप्शन की एक ट्रेप टीम को गठन किया गया।
विज्ञापन


आठ से पांच और फिर तीन लाख रुपये में तय हुई डील
पीड़ित प्राइवेट कंपनी अधिकारी ने लेखपाल राजू सोनी से रुपये कम करने के लिए कहा तो उसने आठ लाख की जगह पांच लाख रुपये देने की बात कही। पीड़ित ने और रुपये कम कराए तो आखिर में लेखपाल ने तीन लाख रुपये से एक रुपये कम न करने की बात कही। तीन लाख रुपये में डील तय हुई। शुक्रवार को लेखपाल ने पीड़ित को एक लाख रुपये बतौर एडवांस देने के लिए विराजखंड मार्केट बुलाया। इस बीच पीछे से एंटी करप्शन की ट्रेप टीम ने लेखपाल राजू सोनी को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी लेखपाल को विभूतिखंड थाने की पुलिस के हवाले किया गया है और एंटी करप्शन की तरफ से उसके खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें