फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद के जेल अधीक्षक पीपी सिंह निलंबित, संभल हिंसा के आरोपियों से सपा नेताओं की कराई थी मुलाकात

Fri, 13 Dec 2024 07:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

संभल हिंसा के आरोपियों से सपा नेताओं की जेल में मुलाकात करवाने के मामले में मुरादाबाद जेल अधीक्षक पीपी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। डीआईजी जेल की जांच में उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई थी।
 
विज्ञापन
संभल हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल हिंसा के आरोपियों से सपा नेताओं की मुलाकात कराने के मामले में मुरादाबाद जेल अधीक्षक पीपी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। डीआईजी जेल की जांच में उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई है।

विज्ञापन


आरोप है कि जेल में अवैध मुलाकात की जानकारी मिलने के बाद भी वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने अधीनस्थों से पूछताछ नहीं की और न ही उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - आ गई सिपाही भर्ती के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल एग्जाम की डेट, नोट कर लें तारीख
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पैमाइश के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने इस तरह किया ट्रैप
विज्ञापन


मुलाकात करने के बाद सपाइयों ने बयान दिया तो वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद शासन तक हड़कंप मच गया था। इस मामले में डीजी जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल कुंतल किशोर ने जेल पहुंचकर पूरे मामले की जांच की

जांच में पाया गया कि मुलाकात कराने में जेल नियमों का पालन नहीं किया गया है। जांच में वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह, जेलर विक्रम सिंह यादव और डिप्टी जेलर प्रवीण सिंह की लापरवाही सामने आई । इसके आधार पर जेलर और डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया गया था जबकि वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। अब उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें