सूबे में राजस्व निरीक्षकों की कमी जल्द दूर हो जाएगी। राजस्व परिषद ने डेढ़ हजार से ज्यादा लेखपाल, भूमि अध्याप्ति अमीन व संग्रह अमीन को पदोन्नति देकर राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) बनाने का फैसला किया है। इन्हें शीघ्र जिलेवार तैनाती मिलने की संभावना है।
लेखपाल संघ के पदाधिकारी पिछले दो साल से लेखपालों की पदोन्नति को लेकर प्रयास कर रहे थे। राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह ने इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया भी था।
परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब करीब 1100 लेखपालों को राजस्व निरीक्षक , करीब तीन दर्जन भूमि अध्याप्ति अमीन को कानूनगो व 445 संग्रह अमीन को राजस्व निरीक्षक के पद पदोन्नति देने का फैसला हो चुका है। इसके बाद, अब जल्द डेढ़ हजार से ज्यादा राजस्व निरीक्षक फील्ड में पहुंच जाएंगे।