बुधवार को विधान परिषद के 35 सदस्यों ने शपथ ली
- फोटो : amar uajla
विधानपरिषद सभापति के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। अधिसूचना के अनुसार सभापति पद के लिए नामांकन पत्र बृहस्पतिवार को परिषद के सचिवालय में 12 बजे तक लिया जा सकेगा।
सभापति का चुनाव शुक्रवार को होगा। यह जानकारी विधान परिषद के सभापति डॉ. मोहन यादव ने दी है। इस समय ओमप्रकाश शर्मा प्रोटेम सभापति हैं।
उन्हें गणेश शंकर पांडेय का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद इसी वर्ष 16 जनवरी को नियुक्ति किया गया था।
सभापति निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र भी बृहस्पतिवार को ही भरा जाएगा। चुनाव की प्रक्रिया 11 मार्च को पूरी होगी।