फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीजेंड लीग सितारे पहुंचे लखनऊ : मनिपाल टाइगर और भीलवाड़ा किंग्स के खिलाड़ी एयरपोर्ट से होटल हयात पहुंचे

Sat, 17 Sep 2022 03:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भीलवाड़ा किंग्स और मनिपाल टाइगर के बीच रविवार को खेला जाना है. एक वोट भीलवाड़ा टीम की कमान इरफान पठान संभालेंगे तो दूसरी ओर मनिपाल टाइगर के कप्तान हरभजन सिंह रहेंगे।
विज्ञापन
होटल हयात पहुंचे खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार से शुरू होने वाली लीजेंड क्रिकेट लीग के लिए क्रिकेटरों का राजधानी पहुंचना शुरू हो गया है। शनिवार दोपहर बारह बजे मनिपाल टाइगर और भीलवाड़ा किंग्स के खिलाड़ी एयरपोर्ट से होटल हयात पहुंचे। लीग के आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इकाना स्टेडियम में अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन


बताते चलें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भीलवाड़ा किंग्स और मनिपाल टाइगर के बीच रविवार को क्रिकेट खेला जाना है। एक ओर भीलवाड़ा टीम की कमान इरफान पठान संभालेंगे तो दूसरी ओर मनिपाल टाइगर के कप्तान हरभजन सिंह रहेंगे।

मनिपाल टाइगर्स 
हरभजन सिंह (कप्तान), ब्रेट ली, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, वीआरवी सिंह, परविंदर अवाना, रितिंदर सिंह सोढ़ी, रोमेश कालुविथाराना, दिमित्री मस्करेनहास, लांस क्लूजनर, रेयान साइडबॉटम, मोहम्मद कैफ, फिल मस्टर्ड, कोरी एंडरसन, इमरान ताहिर, डैरेन सैमी और मुथैया मुरलीधरन।
विज्ञापन


भीलवाड़ा किंग्स 
इरफान पठान (कप्तान), यूसुफ पठान, सुदीप त्यागी, टीनो बेस्ट, ओवैस शाह, टिम ब्रेसनन, शेन वॉटसन, एस. श्रीसंत, निक कॉम्पटन, मैट प्रायर, समित पटेल, फिदेल एडवर्ड्स, विलियम पोर्टरफील्ड, नमन ओझा और मोंटी पनेसर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें