फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कीजिए थोड़ा इंतजार, 2500 फ्लैट सस्ते बेचेगा एलडीए

Mon, 20 May 2019 01:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
आप यदि एलडीए के फ्लैट लेने की सोच रहे हैं तो सितंबर तक रुक जाइए। इसके बाद एलडीए अपनी 20 योजनाओं में करीब 2500 फ्लैट सस्ते बेचेगा। दरअसल अभी तक ली जा रही 12 फीसदी जीएसटी नए ग्राहकों से नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल एलडीए के प्रोजेक्ट दो से चार महीने के भीतर पूरे हो रहे हैं। मौजूदा समय में 26 प्रोजेक्टों में से 25 में फ्लैट की बिक्री की जा रही है। इनमें से अभी छह प्रोजेक्टों में ही एलडीए जीएसटी नहीं लेता है। अब प्रोजेक्टों की संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी।

निर्माण पूरा होने की वजह से यह इन पर जीएसटी की वसूली भी एलडीए आवंटियों से नहीं करेगा। यह व्यवस्था निर्माण पूरा होने के बाद ही बुकिंग कराने पर लागू होगा। एलडीए के वित्त नियंत्रक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन से चार महीने में प्राधिकरण के अधिकतर  प्रोजेक्ट पर काम खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद यहां बची हुई बिना बिकी संपत्तियों को बिना जीएसटी लिए ही बेचा जाएगा। केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक, जिन प्रोजेक्टों में विकास कार्य पूरे हो गए हैं, उसके बाद वहां जीएसटी लागू नहीं होगा। ऐसे प्रोजेक्टों की सूची को जल्दी ही फाइनल कर लिया जाएगा। इसके बाद बिना जीएसटी के बुकिंग और आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

ये प्रोजेक्ट हो चुके हैं पूरे

डेमो
कानपुर रोड योजना के आद्रा, भरणी, फाल्गुनी, पूर्वा के अलावा गोमतीनगर का पारिजात, जानकीपुरम का सरगम अपार्टमेंट का काम पूरा हो गया है। वहीं अगले दो महीने में कानपुर रोड योजना के रतनलोक, रश्मिलोक, जानकीपुरम योजना के सृष्टि का काम पूरा हो जाएगा। सितंबर तक जानकीपुरम योजना के जनेश्वर एंक्लेव, कानपुर रोड योजना के अश्लेषा अपार्टमेंट का निर्माण पूरा हो जाएगा। निर्माण पूरा होते ही यहां जीएसटी लेने की अनिवार्यता खत्म हो जाएगी।

चार महीने के बाद ही कराएं बुकिंग
एलडीए के मौजूदा समय में पहले आओ पहले पाओ योजना में भी फ्लैटों की बुकिंग अच्छी नहीं रही है। चार महीने से चल रही योजना के बाद भी बुकिंग का आंकड़ा 150 को भी पार नहीं कर पाया है। ऐसे में अब एलडीए जीएसटी की दर शून्य करके और कीमतों को फ्रीज रखकर इनकी बिक्री करने की योजना पर काम कर रहा है। आवंटी सितंबर में बुकिंग कराएं तो उन्हें दो से पांच लाख रुपये तक का फायदा होगा। इन योजनाओं में 22 लाख से एक करोड़ रुपये तक के फ्लैट उपलब्ध होंगे।

ऐशबाग टावर में पांच प्रतिशत जीएसटी
एलडीए ऐशबाग में बन रहे नए प्रोजेक्ट ऐशबाग टॉवर में भी जल्दी ही बुकिंग शुरू करने जा रहा है। इसमें एलडीए पांच प्रतिशत जीएसटी लेगा। इसमें पहली बार एलडीए बुकिंग खोलने जा रहा है। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद यहां पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें अभी लॉटरी के माध्यम से बुकिंग की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें