इंटरमीडिएट पास के लिए निकली UPSSSC में बंपर भर्तियां, वेतन सुन कर हो जाएगें खुश
लोकसभा चुनाव नतीजे आते ही यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की सक्रियता बढ़ जाएगी। आयोग ने दो भर्ती परीक्षाएं इसी महीने कराने का फैसला किया है। वहीं, चालू माह के अंत तक कनिष्ठ लिपिक के रिक्त करीब 1000 पदों पर आवेदन मांगने की तैयारी है।
आयोग ने राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग प्रतियोगी परीक्षा-2018 की लिखित परीक्षा 30 मई को दो पालियों में कराने का फैसला किया है। परिषद में विभिन्न श्रेणी के रिक्त 284 पदों के लिए 625547 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
यह परीक्षा 15 जिलों के 479 केंद्रों पर होगी। इसमें अभ्यर्थियों का चयन सिफ लिखित परीक्षा के आधार पर होना है। पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 3 से 5 बजे तक होगी।
इसी तरह वर्ष 2016 में विभिन्न विभागों के कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक के रिक्त 548 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए 213202 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। यह भर्ती परीक्षा 31 मई को पूर्वाह्न 10 से 11 बजे तक 15 जिलों के 313 परीक्षा केंद्रों पर होगी। आवेदक के हिसाब से संबंधित जिलों में परीक्षा केंद्र कम या ज्यादा तय किए गए हैं।
30 व 31 को इन 15 जिलों में आयोग की भर्ती परीक्षाएं
आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी।