फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल में एलडीए पास करेगा नक्शे, वीसी ने कहा कोई रोक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने साफ किया है कि अंसल में जो भूखंड विवादित नहीं हैं, उन पर निर्माण के लिए एलडीए मानचित्र पास करेगा।
विज्ञापन

एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि अंसल एपीआई की सुशांत गोल्फ सिटी को लेकर एनसीएलटी की वजह से मानचित्र पास करने पर कोई असर नहीं है। टाउनशिप के जो भूखंड फ्री होल्ड हैं और गैर विवादित हैं, उनका मानचित्र पास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों को यह भ्रम हो गया था कि अंसल के दिवालिया घोषित होने के बाद अब मानचित्र भी पास नहीं होंगे। सिर्फ उन्हीं भूखंडों के मानचित्र पास नहीं होंगे, जो बंधक जमीन या सरकारी जमीन पर होंगे। यह जांच एलडीए अपने स्तर पर आवेदन आने पर कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें